सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद के सभासद हाशिम अंसारी को हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश) एडवोकेट शोएब ख़ान सिमनानी ने हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जौनपुर मोहम्मद अरशद ख़ान के निर्देश पर पूर्वी उत्तर प्रदेश का सचिव मनोनीत किया और उम्मीद जताई है कि इनके मनोनयन से हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश में मज़बूत होगा।
हाशिम अंसारी के मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नीटा, राष्ट्रीय महासचिव डेनियल साइमन, डॉ मोहम्मद नासिर ख़ान, राष्ट्रीय अध्यक्ष मदर टेरेसा फाउंडेशन, शेख़ शमसुद्दीन सिद्दीकी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ज़ुहेब सलीम, राष्ट्रीय सचिव शहंशाह खान, गोरखपुर के जिला अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी, जिला उपाध्यक्ष सैयद मोहम्मद समीउद्दीन उर्फ समी भैया, हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल गोरखपुर के महासचिव बलबीर सिंह लाम्बा, रेहान मारूफी, सतीष चन्द, नौशाद अंसारी, शिवम् कुमार अग्रहरी, मोहम्मद रजा ने खुशी जाहिर किया।