February 24, 2025
मरियम गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत निकाली रैली, मानव श्रृंखला से बनाया भारत का नक्शा

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विकास खण्ड के गेरमा स्थित मरियम गर्ल्स इंटर कालेज द्वारा आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत गेरमा स्थित मरियम गर्ल्स इंटर कालेज द्वारा आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई, रैली के दौरान छात्राओं ने मानव श्रृंखला से भारत का नक्सा बनाया और हाथों में भारतीय शान तिरंगा लेकर निकल पड़े।

रैली को संचालक फरीद अहमद ने झंडी दिखा कर रवाना किया, इस दौरान छात्राओं के हाथों में तिरंगा था और वह देश भक्ति नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
इस दौरान प्रधानाचार्या शाज़िया ताज, कुलदीप सिंह, उपेंद्र सिंह, हर्षिता कुशवाहा, अनुराग कुशवाहा, सलोनी गुप्ता, पंकज शर्मा, भगवंत सिंह, मुज़म्मिल हुसैन, सिकंदर अली, संदीप प्रजापति, कुसुम, शिव प्रताप मिश्र तथा स्कूल की समस्त छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!