

निचलौल-महराजगंज। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार निचलौल द्वारा नगर के राजा रत्नसेन इण्टर कालेज के खेल मैदान में आयोजित 108 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आज शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने सिर पर जलकलश लेकर नगर का भ्रमण किया। इस दौरान घरों की छत से पुष्प वर्षा कर लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया।इस दौरान भक्ति गीतों और मां गायत्री के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा महायज्ञ स्थल पहुंची जहां मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। रास्ते भर कलश यात्रा में शामिल भक्तों पर पुष्पों की वर्षा होती रही। गायत्री परिवार निचलौल के सदस्यों ने कलश यात्रा में सम्मिलित 551 महिलाओं-कन्याओं का यज्ञ स्थल पर चरण बंदन कर अभिनंदन किया गया।
हरिद्वार से आए हुए भजन गायक शक्ति सिंह विभिन्न भजनों से श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। शांतिकुंज हरिद्धार के टोली प्रमुख योगेश्वर शर्मा ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम में ध्यान, साधना एवं प्रज्ञा योग, यज्ञ का ज्ञान विज्ञान और महिला सशक्तीकरण से जुड़े आयोजन होंगे। रविवार को सुबह ध्यान, साधना के बाद विभिन्न संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। नई पीढ़ी को संस्कारवार बनाने की दीक्षा दी जाएगी। देर शाम को दीप महायज्ञ होगा। सोमवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
शोभायात्रा व कलश पूजन में रामनिवास पाण्डेय, हिमांशु गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाल सिंह, हृदयशंकर सिंह, रामचन्द्र त्रिपाठी, श्रवण कलकतिया, डा०अरुण कुमार जायसवाल, शिवनाथ मद्धेशिया, दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, नृपेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, मंगरु गुप्ता, शम्भूलाल वर्मा, अनिल वर्मा, सुनील मद्धेशिया, मनोज यादव, प्रेम बहादुर सिंह, गिरिजेश अग्रवाल, भोलु यादव, आलोक कलकतिया, अनिल राय, मनोज मद्धेशिया, विद्याभूषण गुप्ता, हरेन्द्र अग्रहरि आदि मौजूद रहें।