

इंदौर। तिलक नगर पुलिस ने एक पुलिसकर्मी के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आरोपी ने उसे नशीला पेय पिलाया, नशीला केक खिलाकर उससे रेप किया और वीडियो बना लिया।
पुलिस के मुताबिक विकास लोहानी निवासी सीआरपी लाइन को रेलवे अफसर की पत्नी से रेप व ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। विकास के पिता सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हैं। विकास की पड़िता से दो साल पूर्व सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। उसके बाद विकास नए साल की पार्टी के बहाने उसके घर आया व रेपप किया था। उसके बाद विकास ने उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने पति की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया।