January 19, 2025
Indians Going to Saudi Arabia: सऊदी अरब जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर, अब नहीं दिखाना होगा पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट

नई दिल्ली। सऊदी अरब जाने के लिए भारतीयों को अब पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। सऊदी एडमिनिस्ट्रेशन ने हाल ही में भारतीयों के लिए नया नियम लागू किया हैं। भारतीय बिना पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट के सऊदी अरब का वीजा अप्लाई कर सकते हैं। एंबेसी ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच मजबूत संबंध का यह नतीजा है।

भारत में सऊदी एंबेसी ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि सऊदी अरब ने वीजा के लिए पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट की जरूरतों को खत्म कर दिया है। ट्वीट में कहा गया है कि किंग्डम और रिपब्लिक ऑफ इंडिया के बीच बेहतर संबंधों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। सऊदी के यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू होंगे, जिससे एप्लिकेशन प्रोसेसिंग, टूर फर्म्स के लिए सुविधाजनक होगी और पर्यटकों के लिए दस्तावेजों में एक से निजात मिलेगा।

सऊदी एंबेसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब में 2 मिलियन (20 लाख) से ज्यादा भारतीय रहते हैं। यह फैसला तब लिया गया जब सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) इसी महीने भारत आने वाले थे। हालांकि व्यस्त शेड्यूल की वजह से उनकी यात्रा फिलहाल रद्द कर दी गई है। वह भारत आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले थे, लेकिन उन्हें जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली जाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!