January 13, 2025
Nikay Chunav 2022-नगर निकाय चुनाव 2022: आरक्षण में सिसवा नगर पालिका का नही है नाम, तो क्या यहां नही होगा चुनाव!

Municipal Elections 2022, Nagar Nikay Chunav, Nagar Nikay Chunav 2022, Nikay Chunav 2022, Nikay Chunav, Siswa Municipality is not named in the reservation, so won’t there be elections here!

महाराजगंज। प्रमूुख सचिव द्वारा आज नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अध्यक्षों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई, इसमें महाराजगंज जिले के महाराजगंज सदर और नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष की आरक्षण सूची जारी हो गई है लेकिन सिसवा नगरपालिका का नाम ना आने से अब स्थिति साफ हो गयी है कि सिसवा में नगर पालिका का चुनाव नहीं होगा! जबकि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन और 12 दिसंबर को तारीख लगी हुई है 12 दिसंबर को ही स्पष्ट है कि आगे क्या होता है।

बताते चलें महाराजगंज जिले में सिसवा नगर पालिका चुनाव को लेकर होगा कि नहीं होगा तमाम कयास लगाए जाते रहे हैं, क्योंकि पिछले मार्च 2022 में हुए नगर पालिका के चुनाव के बाद नई कमेटी के कार्यकाल को प्रयागराज हाई कोर्ट ने 5 साल तक बढ़ा दिया है, पिछले दिनों जब पूरे प्रदेश मे सदस्यों की आरक्षण सूची जारी हुई उसमें सिसवा नगर पालिका के वार्डाे का नाम नहीं था तभी लगा कि सिसवा नगर पालिका का चुनाव नहीं होगा और जो आज अध्यक्षों की आरक्षण जारी हुई है उसमें भी सिसवा नगरपालिका का नाम नहीं है, संभावना जाहिर की जा रही है कि उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होगा लेकिन सिसवा में नही होगा।

वैसे प्रत्याशियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और 12 दिसंबर को तारीख लगी हुई है, अब चुनाव होगा कि नहीं होगा लोगों को न्यायालय के फैसले का इंतजार हैं।
आज जारी आरक्षण में महाराजगंज जिले के महाराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अनु0महिला व नौतनवां नगर पालिका परिषद के लिए महिला जारी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!