![खड्डा पुलिस ने एम्बेस्डर कार से तस्करी कर ले जायी जा रही 149 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-17-at-7.22.21-PM.jpeg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-1.03.49-PM-776x1024.jpeg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-27-at-7.05.31-AM-1024x754.jpeg)
कुशीनगर। कुशीनगर में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम आज 17 नवंबर को थाना खड्डा पुलिस ने सालिकपुर के पास से एक अदद एम्बेस्डर कार सं0 यूपी 32 बीटी 0869 से तस्करी कर ले जायी जा रही 750 एमएल 84 बोतल व 24 बोतल 375 एमएल, 41 बोतल 180 एमएल अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 2,25000/-रु0) की बरामदगी की
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/3.jpg)
तथा मौके से अजय कुमार पुत्र सीताराम गौतम पता वाई 465 गली नं0 8 प्रेमनगर 02 किरारी सुलेमान नगर निठारी, नारथ वेस्ट दिल्ली स्थायीपता रामपुर थाना नरही जि0 बलिया, तथा मनोज कुमार पुत्र नन्द किशोर दूबे पता बी 407 गौरी शंकर इनक्लेव प्रेमनगर 03 किरारी सुलेमान नगर दिल्ली 86 को गिरफ्तार किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 306/22 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया!
गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक प्रभारी विरेन्द्र कुमार यादव थाना खड्डा, उ0नि0 प्रमोद कुमार गौतम , सहित ग्यारह पुलिस कर्मी शामिल रहे !
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/fggjhfgj.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/19.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/2.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/ghfgnjfg.jpg)