लखनऊ। किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के द्वारा 11 नवंबर को प्रत्येक जनपद में जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें 14 नवंबर को प्रदेश की वर्चुअल समीक्षा बैठक में भाजपा किसान मोर्चा महानगर गाजियाबाद को पंकज भारद्वाज के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था कल भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी तेजा गुर्जर जी के द्वारा पंकज भारद्वाज को सम्मान प्रतीक देकर स्वागत अभिनंदन किया
स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारी गण विभिन्न विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।