
महराजगंज। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का आज 4 जनवरी को पूदे देश में स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसी क्रम में आज स्थापना दिवस के अवसर पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए जनपद महराजगंज में गरीबो में व असहाय लोगो मे कम्बल वितरण किया गया।
इस दौरान प्रदेश सचिव तबारक अली, मण्डल अध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जहरुद्दीन सिद्दीकी, जिलाउपाध्यक्ष अस्वनी ओझा, महिला जिलाध्यक्ष प्रज्ञा मिश्रा, मीरा सिंह, शैलेश गुप्ता, अतीक अहमद, जमील अहमद, मुकेश व जिले के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।