
सिसवा बाजार-महराजगज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर ईकाई सिसवा बाजार की समीक्षा बैठक नगर अध्यक्ष रोशन मद्धेशिया के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसके मुख्यातिथि प्रदेश संगठन मंत्री पशुपति नाथ गुप्त रहे एवं संचालन जिलाप्रभारी अजयराज कसौधन ने किया।

बैठक में नगर ईकाई की समीक्षा के उपरांत पुनर्गठन पर सहमति बनी, बैठक में मुख्य रूप से संरक्षकगण, शैलेश अग्रवाल, रामेश्वर जायसवाल, राकेश दुबे, अमरेन्द्र मल्ल, मनोज केशरी, वरिष्ठउपाध्यक्ष डीके सिंह, वरिष्ठ महामंत्री गिरधारी केडिया, महामंत्री प्रभात सर्राफ, कोषाध्यक्ष संतोष पांडेय, मीडिया प्रभारी हासिम अंसारी, उपाध्यक्ष धीरज सिंघानिया, राजेन्द्र कसेरा, आशीष जायसवाल सहित नगर के प्रमुख व्यापारी मनोज सोनी, जयप्रकाश अग्रवाल, गंगासागर जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, अनिल मद्धेशिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
