
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर। तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन के उत्तर प्रदेश कैंप कार्यालय तारामंडल गोरखपुर में रविवार को एक विशेष आहूत बैठक में राष्ट्रीय एवम प्रदेश कार्यकारिणी, संगठन के संरक्षक मंडल व उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश के आमंत्रित अधिवक्ततो के संयुक्त तत्वावधान में आगामी विश्व मानवाधिकार दिवस पर मानवाधिकारों की जन जागरूकता से आमजन को रूबरू कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अधिवेशन करने का निर्णय लिया गया। जिसे मूर्ति रूप देने के लिए विभिन्न समितियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसके तहत आयोजन समिति में शैलेंद्र कुमार मिश्र, डीएन सिंह, रमाकांत पांडे, राहुल श्रीवास्तव, शशिकांत व स्मारिका समिति प्रकाशन विमोचन समिति एवम परामर्श दात्री समिति में पर्यावरण विद डॉक्टर गोविंद पांडे, डॉक्टर जयप्रकाश नायक, डॉक्टर डीएन भट्ट, तथा प्रेस एवं प्रकाशन समिति एवं फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी समिति में पवन गुप्ता, चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी तथा वित्तीय प्रबंधन समिति में ध्रुव नारायण सिंह, वीरेंद्र वर्मा, राम चंद्र दुबे, प्रचार समिति में शैलेंद्र कुमार मिश्र, संतोष गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा, शशीकांत को दायित्व दिया गया।
उक्त के क्रम में संगठन को विधिक क्षेत्र में मजबूत करने एवं विधि सेवा आमजन को सुलभ कराने के उद्देश्य से राजेश कुमार द्विवेदी वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय विधिक सलाहकार और गौरव शरण श्रीवास्तव अधिवक्ता उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश को राज्य विधिक सलाहकार, एवम अश्वनी मिश्रा को शैलेंद्र कुमार मिश्र संस्थापक महासचिव द्वारा मनोनीत करते हुए माल्यार्पण किया गया।
उक्त के क्रम आज के भौतिकवादी युग में निष्पक्ष निर्भीक जनहित में स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए पवन गुप्ता एनडीटीवी 24 के एडिटर को संगठन के संरक्षक प्रोफेसर गोविंद पांडे पर्यावरणविद मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं जेपी नायक उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पांडे उर्फ राजू द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सत्याग्रह कार्यक्रम में उपस्थित उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश द्विवेदी, विशिष्ठ अतिथि डॉ0 जेपी नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष, हीरा लाल गौड़, जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री डॉ0 शोभित, जिला मंत्री श्रीवास्तव, सुबास यादव, कैलाश यादव उ0प्र0 मा0शि0 संघ, चिकित्सा जगत से सैयद वसीम इक्बाल, संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अनूप शुक्ला, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, रमाकांत पांडे उर्फ राजू प्रदेश कार्य समिति सदस्य उ०प्र० ठेकेदार संघ, डी एन सिंह ठेकेदार जन कल्याण समिति लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष, लल्लन दुबे वरिष्ठ समाज सेवी, रामनिवास गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, राजेश शुक्ला अधिवक्ता कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर सत्यव्रत जायसवाल, विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर,राहुल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, संतोष गुप्ता, सुनील त्रिपाठी, देवांश माथुर, संजय गुप्ता, राजेश्वर पांडे, अमन कुमार, अजय पांडे, छेदी लाल पासवान, गोकुल गुप्ता, रीना शाही, मुन्ना सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, गिरजा़ ऋत्विक मिश्रा, मनोज कुमार गुप्ता, नदीम अजीज, विशाल सिंह,सुधीर कुमार पांडे, शंकर नाथ, इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।