Corona vaccine certificate revealed the secret of second marriage
इंदौर। महिला ने जब पति का पेंट धोने के लिए निकाला तो उसे जेब से वैक्सीन सर्टिफिकेट मिला। इसका पता चलते ही दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला मई 2021 का है। इस बीच परिसर और अन्य लोग भी रिश्ते को टूटने से बचाने की कोशिश लगे रहे। पति ने दोनों पत्नियों को साथ रखने का प्रस्ताव भी दिया। जिसे पहली पत्नी ने मना कर दिया।
पुलिस के मुताबिक रेखा और राजेश के शादी से चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी 18 साल, छोटी बेटी 16 साल और दो बेटे 14 और 12 साल के हैं। राजेश की बेटी पुणे में पढ़ रही है। जबकि छोटी बेटी अपनी मां के साथ है। दो बेटों को राजेश अपने साथ जनवरी में जबरसती घर ले गया। जहां पर वह पढ़ाई के साथ पिता का काम संभाल रहे हैं। पीड़िता को काफी धमकियां मिल रही थी। इसे लेकर उसने महिला थाने की शरण ली थी। जून 2021 में पति ने पहली पत्नी के मायके लाकर छोड़ दिया। पति अपने साथ दो बेटों को भी ले गया। महिला ने गत दिवस पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला की शादी 20 साल पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर के गांव मलठन में हुई थी। उसके पति और ससुर का रेत का बड़ा कारोबार है।