February 4, 2025
जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया

सिसवा बाजार-महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी सिसवा मंडल द्वारा आज प्रखर राष्ट्रवादी एवं चिंतक जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर उन्हें भारतीय जनता पार्टी सिसवा मंडल द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया, उनके द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का चर्चा किया गया, उनके द्वारा दिए गए देश को संदेश में एक राष्ट्र में दो विधान दो प्रधान दो निशान नहीं चलेगा।

आज आदरणीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस विचार को भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक विधान एक प्रधान और एक निशान को साकार किया है, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा कर यह बता दिया की इस देश में दो निशान दो विधान दो प्रधान नहीं चलेगा, यह हम सभी देशवासियों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से ही प्रेरणा व आत्म बल मिला।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सिसवा के प्रतिनिधि गिरजेश जयसवाल, भारतीय जनता पार्टी सिसवा मंडल के महामंत्री रामेश्वर जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री मुन्ना गौड़, एडवोकेट सत्यकाम जायसवाल, बुथ अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, मंत्री राजन चौधरी, बनवारी प्रसाद, दिनेश पांडे सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!