February 24, 2025
ट्रेन में सीट को लेकर आपस में भिड़ी दो महिलाएं, बाल नोचें; थप्पड़ों की हुई बरसात

मुंबई। मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इस मामूली बात को लेकर हाथापाई हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे के बाल नोंचे और थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने दोनों महिलाओं को रोकने की कोशिश भी की लेकिन, इसमें वो खुद घायल हो गई।

घटना ठाणे और पनवेल रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिलाओं को ठाणे-पनवेल लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर एक-दूसरे के बाल खींचते हुए देखा गया। इसी दौरान शारदा उगले नाम की एक महिला कांस्टेबल दो महिला यात्रियों के बीच हुए झगड़े को रोकने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, वह खुद घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने कहा, सीट पर विवाद के बाद कुछ महिलाओं ने एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया था। इस घटना में एक महिला पुलिस कर्मचारी घायल हुई है। इस घटना पर दोनों महिलाओं की ओर से शिकायत की गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!