February 6, 2025
शादी से पहले मंगेतर लड़की को लेकर हुआ फरार, फिर कर दी हत्या, शव जलाने का आरोप

Big accident happened while setting tricolor, three including brother and two sisters died due to current

रांची। यहां अपने घर पर तिरंगा लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक भाई और दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई है, यह हादस बारिश की वजह से हुई, क्यों कि बारिश की वजह से छत पर लगा रॉड गीला था जो तिरंगा लगाते समय पास से गुज रहे तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार रांची के कांके के अरसंडे में यह दर्दनाक हादसा रविवार शाम साढ़े छह बजे हुआ, विनीत घर की छत पर लोहे की रॉड से झंडा बांध रहा था। बारिश की वजह से मकान व रॉड गीला था। जिस रॉड पर झंडा लगाया जा रहा था, वह दबाव पड़ने के बाद समीप से गुजरे नंगे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, इससे विनीत करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद करंट पूरे मकान में फैल गया।

करंट लगने के बाद विनीत की आवाज सुन पूजा व आरती दौड़ती हुई छत पर जा रही थी। इसी दौरान सीढ़ी में करंट की वजह से दोनों उसकी चपेट में आ गईं। घटना के वक्त घर पर विनीत की मां शांति देवी और आरती की मां धर्मशीला देवी और दादी सुगावती देवी मौजूद थीं। इसी बीच बिजली कट गयी। बाद में तीनों को कांके जनरल अस्पताल ले जाया गया। यहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!