July 6, 2025
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक, पदाधिकारियों , वार्ड अध्यक्षों के अलावा शहर अध्यक्ष रहे मौजूद

लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी की आज नगरीय निकाय चुनाव से सम्बन्धित तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्षों के अलावा शहर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, एंव दिलप्रीत सिंह डीपी मौजूद रहे।

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी। नगर निगम और प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार डेंगू, चिकनगुनिया के आगे पूरी तरह से सरेंडर हो चुकी है। अब तो अखबार भी छापने लगे कि फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हो रहा है । ऐसे में विकास की बड़ी बड़ी बातें करना जनता के साथ बहुत बड़ा मजाक है। जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जनता अपने कल्याण के लिए लोगों को चुनती है, सरकार बनाती है। जनता का कल्याण करने के बजाय सिर्फ स्वयं कल्याण में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना आवश्यक है।

बैठक को पूर्व विधायक/ पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम किशोर शुक्ला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस तरह से लाचार और बेचारी नजर आ रही है। उससे हालात यह हो गये है कि राजधानी लखनऊ के नगर निगमों पर लगातार भ्रष्टाचार के सवाल खड़े हो रहें हैं और सरकार आम आदमी को मरने के लिए छोड़ दे रही है वर्तमान समय में डेंगू, चिकनगुनिया के कहर से राजधानी के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है अस्पतालों में बेड़ का आभाव हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि नगर महापालिका आज बुनियादी सुविधायें तक नहीं दे पा रही हैं। नगर निकाय चुनाव नजदीक है ऐसे में हम सबको एकजुट होकर हमें नगर निकाय चुनाव की रणनीति तैयार कर सफलता हासिल करनी है।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेन्द्र मदान, अनुसुईया शर्मा, रमेश मिश्रा, सत्यवीर सिंह बउवा भइया, शैलेन्द्र तिवारी बब्लू, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी,आशीष अवस्थी, संजय सिंह, प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, प्रदेश सचिव प्रदीप कनौजिया, विजय बहादुर, नईम सिद्दीकी, अंशु त्रिपाठी, शहाना सिद्दीकी, राकेश पाण्डेय,आशुतोष मिश्रा, नसीम सिद्दीकी ( पंडित) , सुशील तिवारी ‘‘सोनू पंडित’’, राजेंद्र पांडे, आरबी सिंह, मेहंदी हसन सहित शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!