
निचलौल-महराजगंज। उत्तर प्रदेश में आज नगर निकाय चुनाव की मतगणना की गयी, जिसमें उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नगर पंचायत निचलौल में समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवनाथ मद्धेशिया ने जीत हासिल किया हैं।
बताते चले समाजवादी पार्टी से शिवनाथ मद्धेशिया 3506 वोटों से विजयी हुए हैं, नगर पंचायत निचलौल में कुल 13676 वोट पड़े, जिसमें से समाजवादी पार्टी के शिवनाथ मद्धेशिया को 6818 वोट, भाजपा के दुर्गा अग्रहरी को 3312 वोट, कांग्रेस के विश्वनाथ मद्धेशिया को 1703 वोट और आम आदमी पार्टी के शैलेश पांडेय को 884 वोट मिलें।