
महिला के चक्कर में उसके पति ने उसे और उसके बेटे को छोड़ दिया है। पत्नी ने कहा कि मेरी शादी को 14 वर्ष हो चुके हैं।
अमृतसर । अमृतसर जिले के एक इलाके में उस समय लोग इकट्ठा हो गए जब पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी अपने पति के घर के बाहर खड़ी होकर उस पर तरह-तरह के आरोप लगा रही थी। पत्नी के आरोपों से परेशान पति मीडिया के सामने आया, जिसने पत्नी पर तरह-तरह के सवाल करते हुए आरोप लगाए।
मिली जानकारी के अनुसार हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए पत्नी रो-रो कर अपने पति पर आरोप लगा रही है कि उसके पित के किसी दूसरी महिला के साथ नाजायज संबंध है। उस महिला के चक्कर में उसके पति ने उसे और उसके बेटे को छोड़ दिया है। पत्नी ने कहा कि मेरी शादी को 14 वर्ष हो चुके हैं। यह पिछले 6 महीनों से उसके साथ नहीं र रहा। उसके पति ने महिला से शादी कर ली है और सभी कागजात में नाजायज महिला का नाम है।
वहीं दूसरी ओर पति ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उसकी पत्नी उस पर झूठे आरोप लगा रही है, जिसके सबूत उसके पास हैं। वह जिस महिला के उसके अवैध संबंध के बारे में बता रही है, वह उसकी सहेली है। उसकी पत्नी ने उसकी बातचीत अपनी सहेली से करवाई थी। आज उसका सहेली से झगड़ा हो गया जिस करके वह उसे बदनाम कर रही है। उसने कोर्ट में केस भी किया है, जिसे उसकी पत्नी स्वीकार नहीं कर रही है।