Police arrested BJP’s abusive leader Shrikant Tyagi alias Langda Tyagi
नोएडा। सोसायटी में रहने वाली महिला के साथ अभद्रता एवं गाली गलौज के बाद चर्चा में आये 25 हजार के इनामी भगौड़े भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी को आखिर पुलिस ने आज मंगवार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों को भी दबोच लिया।
बताते चले पिछले सप्ताह नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली एक महिला के साथ ााजपा नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी द्वारा अभद्रता करने के साथ ही गाली गलौज किया था जिसका वीडियो वायरल हुआ और अखबारों से लेकर न्यूज चैनलों पर हंगामा बरपा, ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी, इस मामले में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी फरार हो गये थे।
जानकारी के अनुसारए श्रीकांत ने पत्नी को फोन किया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो कॉल डिटेल और मिली लोकेशन से त्यागी पकड़ आया है।
पुलिस ने आज मंगलवार को नोएडा पुलिस ने लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर मेरठ पहुंचकर फरार चल रहे 25,000 इनामी भगौड़े गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी को पुलिस ने मेरठ में दबिश देकर गिरफ्तार करने के साथ तीन अन्य लोग भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के फंसने से पहले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने खाकी की पकड़ में आने से बचने के लिए हर तरह के हथकंडे इस्तेमाल किए थे। बीते दिन सूरजपुर कोर्ट में उसके द्वारा सरेंडर की अर्जी दी गई थी। लेकिन अदालत ने उसकी सरेंडर अर्जी पर 10 अगस्त की तारीख दे दी थी। जिसके चलते श्रीकांत त्यागी को सरेंडर करने में सफलता हाथ लगी थी।