April 23, 2025
मलबेरी कान्वेंट स्कूल के मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के कोठीभार थाना रोड़ स्थित मलबेरी कान्वेंट स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं ने 2022/2023 राष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओ में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर देश और विद्यालय का नाम रोशन किया, इन छात्र/छात्राओं को आज पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में सांची अग्रवाल ने नृत्य में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया, अरनव जायसवाल ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र विद्यालय में नजी़फ सैफ ने सैनिक विद्यालय और एस.ओ.एफ (SOF) अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा में आद्रिका जायसवाल ने प्रथम स्थान से चयनित होकर अपनी जीत का परचम लहराया।

विद्यालय प्रबंधक श्रीमती शुभ्रा सिंह जायसवाल द्वारा इसी उपलक्ष में विद्यालय में पुरस्कार समारोह का आयोजन करवाया गया, जिसमें इन बच्चों को विद्यालय की ओर से भी सम्मानित किया गया बढ़ते हुए क्रम में हर कक्षा से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान से उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!