February 24, 2025
यूपी अबतक और सिसवा पुलिस का प्रयास लाया रंग, मासूम लड़के को मिले परिजन

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर के वार्ड नं 12 सेनानी नगर के हरिजन बस्ती के पास मिले मासूम लड़के को उसके परिजन मिल गये, यूपी अबतक पर खबर चलने के बाद जानकारी मिलते ही लड़के की बुआ सिसवा पुलिस चौकी पहुंच कर लड़के को अपने साथ लेकर घर गयी।

बताते चले सिसवा नगर के वार्ड नं 12 सेनानी नगर के हरिजन बस्ती के पास मिले मासूम लड़का टहलता मिला, लड़का ना ही अपना नाम और पिता का नाम बता पा रहा था जिसे सभासद प्रतिनिधि योेगेश जायसवाल ने सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी को सौंपा, तो वही यूपी अबतक ने प्रमुखता से खबर चलाई।
मासूम लड़के का नाम परम पुत्र छोटेलाल है, जो अमरपुरवा का रहने वाला है, लड़के की मां का स्वर्गवास हो गया है ऐसे में यह मासूम अपनी बुआ के पास रहता है, यूपी अबतक की खबर चलने व सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी के प्रयास से लड़के के परिजन जो अमरपुरवा के रहने वाले है, सिसवा पुलिस चौकी पहुंचे और लड़के को अपने साथ ले गयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!