February 23, 2025
रहीम खान बने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन औरंगाबाद, महाराष्ट्र के ज़िला अध्यक्ष

पत्रकारों की बुनियादी समस्याओं की आवाज उठाएगी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशनः रहीम खान पठाण

औरंगाबाद-महाराष्ट्र। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष मराठवाडा, महाराष्ट्र असलम कुरैशी की सहमति पर मराठवाडा प्रदेश महासचिव व्यंकटेश सूर्यवंशी ने सोयगांव निवासी जगमित्र मराठी दैनिक समाचार पत्र एवं जी नाईन महाराष्ट्र चौनल के पत्रकार रहीम खान पठाण को औरंगाबाद, महाराष्ट्र का ज़िला अध्यक्ष बनाया है और आशा व्यक्त की है कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में शहर से लेकर गांव के सभी पत्रकारों को जोड़कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सतत संघर्षशील रहेंगे।
रहीम खान पठाण ने कहा कि पत्रकारों की बुनियादी समस्याओं की आवाज उठाने के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सदैव तत्पर है।

रहीम खान पठाण को औरंगाबाद, महाराष्ट्र का ज़िला अध्यक्ष बनाये जाने पर मोहम्मद परवेज़, गिरिराज सिंह, सलमान अहमद, सनोबर अली कुरैशी एडवोकेट, रंजीत सम्राट, मो.एजाजुल हक, मो. सुल्तान अख्तर, नसीम रब्बानी, के.एम. राज, विजय मद्देशिया, जावेद पठाण (प्रदेश कोषाध्यक्ष मराठवाडा), शेख नबी सिपोराकर (मराठवाडा उपाध्यक्ष), देवेंद्र योगेन्द्र भोंडे (इम्पैक्ट 24 न्यूज), हाजी मोहम्मद तारिक शेख (जिला अध्यक्ष नागपुर), फारूख शेख (जिला अध्यक्ष, जलगांव), प्रो. लुकमान कुरैशी (जिला अध्यक्ष, बुलढाणा), शकील अहमद (जिला अध्यक्ष, परभणी), तौफिक कुरैशी (जिला अध्यक्ष लातूर), सैय्यद मिन्हाजउद्दीन (जिला अध्यक्ष, बीड), अयाज अहमद खान (जिला अध्यक्ष, मुंबई), जैनोद्दीन पटेल (जिला अध्यक्ष, नांदेड), फय्याज कुरैशी (जिला अध्यक्ष, वाशिम), अनिल खडसे (ज़िला अध्यक्ष हिंगोली), शेख वज़ीर (जिला अध्यक्ष अहमदनगर) शेख उमर (ज़िला अध्यक्ष जालना), कृष्णा रौराले, लक्ष्मण राजुरकर, शबाब बागवान (जगमित्र), सुनील चोरमाले (झुम ऑन), गोकुलसिंह चव्हाण (आनंद नगरी), सुनील चव्हाण (दख्खन), गणेश खैरे (तरुण भारत), जब्बार तडवी (एन.टी.व्ही.‌ न्यूज मराठी) आदि पत्रकार गण ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!