February 4, 2025
लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, खुद को बताती थी कुंवारी, कर चुकी है 15 शादी

Robber bride arrested, used to tell herself a virgin, has done 15 marriages

भोपाल। क्राइम ब्रांच भोपाल ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। वह दो साल से फरार थी। पुलिस का दावा है कि कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान उसने 15 शादी की। जांच में सामने आया कि वह सुहागरात पर पति से घर के जेवर गिफ्ट में मांगकर अपने पास रख लेती थी, फिर तरह-तरह के बहाने बना भाग जाती थी। वो कभी मां की बीमारी तो कभी भाभी के ऑपरेशन की बात कहकर निकल जाती थी। वो खुद को कुंवारी बताती थी, जबकि असलियत में वह चार बच्चों की मां है। उसकी गैंग के 8 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कालापीपल (शाजापुर) के कांता प्रसाद नाथ ने मई 2020 में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उसने बताया कि उसे शादी के लिए लड़की की तलाश थी। भोपाल के रहने वाले हिंदू सिंह ने उससे संपर्क किया। उसने दिनेश पाण्डेय से मिलाया। दिनेश ने बताया कि उसकी रिश्ते की बहन कुंवारी है। दोनों ने भोपाल के आनंद नगर चौराहे पर एक लड़की से मिलाया। जिसने अपना नाम पूजा उर्फ रिया बताया।

कांता के मुताबिक दिनेश ने शादी कराने के लिए 85 हजार रुपए मांगे। उसके पिता ने रकम दे दी। सीहोर के मंदिर में शादी हुई। आठ दिन ही हुए थे कि दिनेश का फोन आया। वह बोला- पत्नी का ऑपरेशन होना है, इसलिए पूजा को घर भेज दो। परेशानी समझकर उसने पूजा को मायके भेज दिया। इसके बाद वह नहीं लौटी। दिनेश को फोन किया, तो उसने कहा कि वह अब नहीं आएगी। कुछ दिन बाद गांव के ही मुकेश मेवाड़ा से पता चला कि पूजा ने दूसरी शादी कर ली है।

पूजा का असल नाम सीमा खान है। वह 32 साल की है। बकरा मार्केट बुधवारा (भोपाल) में पति अल्ताफ खान के साथ रहती है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि दिनेश पाण्डेय के कहने पर वह लुटेरी दुल्हन बन गई। दिनेश उसे एक शादी के 35 हजार रुपए देता था। उसके गिरोह में अन्य महिलाएं भी हैं। गिरोह में सीमा खान अकेली महिला नहीं है। पहले भी इस गैंग की सीमा पाटीदार, रीना उर्फ सुल्ताना पकड़ी जा चुकी हैं। गिरोह का सरगना दिनेश पाण्डेय इन महिलाओं को अविवाहित बताकर लोगों के साथ ठगी कराता था। इसके लिए वह शादी की सभी रस्म भी पूरी कराता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!