September 8, 2024
शादी से पहले मंगेतर लड़की को लेकर हुआ फरार, फिर कर दी हत्या, शव जलाने का आरोप

Before marriage, the fiancee escaped with the girl, then murdered, accused of burning the dead body

सहारनपुर। जिस लड़के के साथ 2 महीने बाद लड़की की शादी होने वाली थी, वही लड़का शादी से पहले लडकी को लेकर फरार हो गया, लड़के पर लड़की को जहर देकर की हत्या फिर शव जलाने का आरोप है।

यह दिल दहला देने वाला मामला सहारनपुर में सामने आया है, जन्हा थाना देवबंद अंतर्गत गांव नन्हेडा आस के रहने वाले पप्पू ने बताया कि उसकी लड़की की शादी उसके परिजनों की मर्जी से थाना नुकुड़ इलाके के गांव के रहने वाले राजा नाम के लड़के से तय की थी, और रितिरिवाज से दोनों की सगाई भी हो गई थी, जिसके बाद शादी का समय तय हुआ और केवल 2 महीने बाद दोनों की शादी होनी थी, 6 अगस्त को अचानक से लड़का लड़की के घर पर पहुंचा और उस समय लड़की को लेकर वहां से फरार हो गया, जिस समय वह घर पर अकेली थी, जिसके बाद परिजनों ने लड़की को तलाश किया लेकिन लड़की नहीं मिली फिर बिचौलिए ने उनको बताया कि लड़की को राजा नाम का लड़का जिस से सगाई हुई थी वही लेकर चला गया, लड़की को कुछ दिन रखने के बाद उस लड़की को जहर पिलाकर हत्या कर दी गई और उसके शव को भी जला दिया गया।

परिजनो का आरोप है की तभी से वह लोग थाने के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही, परेशान होकर परिजन ग्रामीणों सहित आज वह एसएसपी ऑफिस और एसएसपी आवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। अब देखने वाली बात होगी की घटना की जांच के बाद क्या खुलासा निकल कर सामने आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!