
मुंबई। उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी को संसद रत्न अवॉर्ड 2023 दिए जाने की घोषणा के बाद भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की मुंबई प्रदेश सचिव डॉ. ऋचा सिंह ने सांसद से मिल कर उनको हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा की सांसद जी हमेशा उत्तर भारतीयों के सुख दुःख में खड़े रहेते है। सांसद गोपाल शेट्टी को संसद रत्न अवॉर्ड 2023 मिलने से उत्तर भारतीयों में भी खुशी की लहर है।