
सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका के वार्ड नं 13 देवी नगर के पटखौली में एक महिला की आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
इस दौरान गिरजेश जायसवाल ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारण की बात कही।