
सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद दीपावली पर्व को देखते हुए पथ प्रकाश, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ कर दिया है और लोगों को पानी की समस्या की समस्या सामने ना आए इसलिए पम्पो पर जनरेटर तक की व्यवस्था की गई है।
सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा अपने क्षेत्र में हर समय साफ-सफाई, पथ प्रकाश व पेय जल की व्यवस्था तो सही रहती ही है लेकिन त्योहारों में चाहे वह हिंदू धर्म का हो या मुस्लिम धर्म का पथ प्रकाश, साफ सफाई के साथ ही पेयजल की व्यवस्था पर और विशेष नजर रख्ी जाती है, कि आम जनता को कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में जहां हर रोज पथ प्रकाश को चेक कर सही किया जाता है और साफ-सफाई होती रहती है, सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे तक, दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पानी की सप्लाई दी जाती है, वही त्योहारों के मद्देनजर चाहे हिन्दू धर्म का हो या फिर मुस्लिम धर्म का हो विशेष पथ प्रकाश, साफ-सफाई और पेय जल पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
अध्यक्ष शकुन्तला जायसवाल ने कहा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर नगर पालिका द्वारा अपने चार पम्पो कोठीभार, नगर पंचायत कार्यालय, बुढ़वा टोला व खेसरारी स्थित पम्पो से सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे तक और दोपहर 12 बजे से रात को 12 बजे तक लगातार पानी की सप्लाई की व्यवस्था की गई है, इस दौरान बिजली कटौती होने की स्थिति में इन चारों पंपों पर जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है, की जनरेटर से पंपों को चलाकर नगर पालिका क्षेत्र के लोगों व परिवारों को के घरों तक पानी सही ढंग से पहुंचा जा सके।