
सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद कार्यालय में आज दीपावली त्यौहार के मद्देनजर अघ्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल व सभसदों द्वारा सभी कर्मचारियों को एक-एक सेट कपड़ा व मिठाई देकर सम्मानित किया गया, कर्मचारियों ने इस सम्मान को पाकर बेहद खुश नजर आये और अध्यक्ष सहित पूरी कमेटी को धन्यवाद दिया।
आज दीपावली का त्यौहार है ऐसे में सिसवा नगर पालिका परिषद कार्यालय में कार्यालय के समस्त कर्मचारियों, जलकल के समस्त कर्मचारियों व समस्त सफाई कर्मचारियों को अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, सभासद प्रमोद जायसवाल, जितेन्द्र वर्मा, हासिम अंसारी, अनिरूद्व चौधरी, आशिश मल्ल, अनूप मद्वेशिया, सोनू, जितेन्द्र सिंह, रघुबर यादव, सहजाद, आशिष शाही, राजेश सिंह, छविलाल यादव द्वारा एक-एक सेट कपड़ा पुरूष कर्मचारियों को पैंट-सर्ट व महिला कर्मचारियों को साड़ी व एक-एक डिब्बा मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान पाकर कर्मचारी बेहद खुश नजर आये और अध्यक्ष सहित पूरी कमेटी को धन्यवाद दिया।
इस दौरान विष्णु रौनियार लिपिक, दुर्गा प्रसाद बड़े बाबू, विनोद कुमार गुप्ता कम्प्यूटर बाबू, अनिल कुमार गुप्ता लिपिक, शकील अहमद जलकल सूयरवाइजर, जयमंगल सफाई नायक भी मौजूद रहे।
पहली बाद कर्मचारियो को दीपावली पर मिला है कपड़ा
सिसवा नगर पालिका परिषद में आज दीपावली पर समस्त कर्मचारियों को कपड़ा व मिठाई देकर सम्मानित किया गया, सम्मान पाने के बाद कर्मचारियों का कहना था कि सिसवा पहले नगर पंचायत रहा और अब नगर पालिका परिषद हुआ है लेकिन हर दीपावली पर सिर्फ मिठाई मिलता रहा है लेकिन यह पहला दीपावली का त्यौहार है जब अध्यक्ष व सभासदों ने मिठाई के साथ कपड़ा देकर सम्मानित किया है।