
सिसवा बाजार-महाराजगंज| सिसवा पुलिस ने आज वाहन चेकिंग में 11 वाहनों का 14500 का चालान किया|
मिली जानकारी के अनुसार सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने आज सिसवा नगर के अलग-अलग तिराहा व चौराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान 11 वाहनों का कुल ₹14500 का चालान किया|
इस दौरान कांस्टेबल हिमांशु राय के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे|