February 4, 2025
सिसवा में सड़क पर मिला बड़ा अजगर, घंटो दहशत में रहे लोग

Big python found on the road in Siswa, people were in panic for hours

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका के वार्ड नम्बर 21 विवेकानन्द नगर में बीती रात अजगर सांप निकले से लोगों में दहशत फैल गया, सूचना पर पहुंची सिसवा पुलिस ने लोगों की मदद से अजगर को पकड़ वन विभाग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सिसवा नगर पालिका के वार्ड नम्बर 21 विवेकानन्द नगर गजरू टोला में बीती रात लगभग 10 फिट लम्बा अजगर सांप सड़क पर लोगों ने देखा, अजगर को देख लोगो में दहशत फैल गया, इस की जानकारी मुहल्ले के लोगों ने वार्ड के सभासद प्रतिनिधि हासिम अंसारी को दिया, मौके पर हासिम अंसारी पहुंचे और सिसवा पुलिस को जानकारी दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिसवा पुलिस ने लोगों की मदद से अजगर को मच्छरदानी डाल कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा और वन विभाग के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!