February 23, 2025
सिसवा: रोडवेज बस स्टैण्ड दुर्गा पूजा सेवा समिति में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का करें दर्शन

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा में दुर्गा पूजा की तैयारी बड़े जोरों पर है, यहां इस बार कई बड़े-बड़े पांडाल बन रहे है जहां मॉं दुर्गा के विभिन्न रूपों में भक्तों को दर्शन करने को मिलेगा, 2 अक्टूबर से मां दुर्गा के दर्शन शुरू हो जाएंगे।
नगर के रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित दुर्गा पूजा सेवा समिति इस बार भी मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का दर्शन भक्तों का कराने की तैयारी में लगा हुआ है, यहां बन रहे विशाल पांडाल में गजानंद, गणेश जी का दर्शन, भोले शंकर का पर्वत पर बैठे कुण्ड में दर्शन, मांता वैष्णो देवी के पिण्डी का दर्शन के बाद भक्तों को लम्बी चढ़ाई के बाद तीन खण्डों में मां दुर्गा का दर्शन, माता थावे का दर्शन व भैरवनाथ का दर्शन करने को मिलेगा।

यह जानकारी समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ रिंकु सिंह ने देते हुए कहा कि यहां पिछले 9 सालों से मां दुर्गा के विविन्न रूपों का दर्शन कराया जाता रहा है, समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य पिछले लगभग डेढ माह से पांडाल बनवाने में लगे हुए है, और इस बार भी भव्य पांडाल का निर्माण किया जा रहा है, 2 अक्टूबर से भक्त मां दुर्गा के दर्शन करने लगेंगे।
इस दौरान संरक्षक अवधेश यादव, उपाध्यक्ष मुन्ना बर्नवाल, गौतम कन्नौजिया व चन्दन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!