Fauji’s wife was trying to escape with a 7-year-old lover, one and a half year old son failed to plan
अलवर। एक फौजी की पत्नी अपने से सात साल छोटे युवक के प्यार में पड़ गई और उसके साथ भागने की फिराक में थी, मगर उसके डेढ़ साल के बेटे ने पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया। मामला राजस्थान के अलवर जिले की बानसूर तहसील के गांव हाजीपुर का है।
महिला के परिजनों ने पुलिस को शिकायत कर बताया था कि 16 मई की रात कुछ लोग घर में घुसे थे। इसके बाद महिला को बंधक बनाया। बदमाश 40 हजार समेत करीब 4 लाख रुपए के जेवरात लूट कर फरार हो गए। इसकी 17 मई को बानसूर थाने में शिकायत दी गई।
अब पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। एसआई देशराज ने बताया कि महिला उस रात युवक के साथ भागने की फिराक में थी। लेकिन, 16 मई की रात करीब 2 बजे महिला का डेढ़ साल का छोटा बेटा जाग गया। वह रोने लगा तो सास भी जाग गई।
शादीशुदा महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर खुद से उम्र में 7 साल छोटे प्रेमी के साथ भागने के चक्कर में थी। महिला का पति फौज में तैनात है। प्रेमी युवक उसके गांव का ही रहने वाला है और वह उसी के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाह रही थी, लेकिन पकड़ी गई। महिला घबरा गई और लूट की झूठी कहानी बना डाली। पुलिस जांच में वह गुमराह करती रही। सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। उसने बताया कि घर में लूट करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का 20 साल का प्रेमी और गांव का ही युवक मनोज था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सालभर पहले से गांव के युवक मनोज (20) उर्फ मोनू पुत्र कालूराम यादव से संबंध थे। ये दोनों यहां से भागकर नई जिंदगी जीना चाहते थे। महिला की प्लानिंग थी कि वह दोनों बच्चों को घर पर ही छोड़कर जाती। उसका एक बेटा 8 साल का है। महिला की नौ साल पहले ही शादी हुई थी। पति जम्मू-कश्मीर में सेना में तैनात है।