![California: गोलीबारी में छह माह के बच्चे सहित 6 लोगों की मौत](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2023/01/us-police.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-1.03.49-PM-776x1024.jpeg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-27-at-7.05.31-AM-1024x754.jpeg)
लॉस एंजेलिस। अमेरिका के मध्य कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। केंद्रीय कैलिफोर्निया स्थित केएफएसएन-टीवी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि तुलारे काउंटी के गोशेन में गोलीबारी के शिकार लोगों में 17 वर्षीय एक मां और छह महीने का एक बच्चा है।
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/3.jpg)
टुलारे काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई एक विज्ञप्ति में कहा कि गोशेन में हार्वेस्ट रोड के 6800 ब्लॉक में स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 3ः30 बजे के बाद गोली चलने की आवाज सुनने पर डेप्युटीज को घर पर बुलाया। एजेंसी के मुताबिक गोलीबारी की जांच की जा रही है।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद डेप्युटर्स ने दो को सड़क पर और तीसरे को घर के दरवाजे पर मृत देखा। कुल छह मृतक मिले। पांच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों का मानना है कि इस घटना में कम से कम दो संदिग्ध शामिल हैं।
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/fggjhfgj.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/19.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/2.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/ghfgnjfg.jpg)