सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा युवा संगठन द्वारा आज सिसवा में तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें नगर व आसपास के कई स्कूलों के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया, तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी, इस दौरान सुरक्षा को लेकर सिसवा पुलिस यात्रा के साथ मौजूद रही।
सिसवा युवका संगठन द्वारा आज सिसवा नगर में 400 मीटर तिरंगा यात्रा निकाली गयी, दोपहर 12 बजे गोपाल नगर से निकली तिरंगा यात्रा अमर पुरवा, श्रीरामजानकी मंदिर, ईस्टेट तिराहा, सब्जी मण्डी, फलमण्डी, रेलवे स्टेशन रोड़, पुरानी पुलिस चौकी होते हुए गोपाल नगर पहुंची और वहां समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा राष्ट्रगान के बाद शुरू हुई, डीजे पर देश भक्ति गाने चल रहे थे और नगर व आसपास के कई स्कूलों के छात्र/छात्रएं तिरंगे को लेकर चल रही थी, तिरंगा यात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी की झांकियों के साथ ही 27 अन्य झांकियां भी थी, देश भक्ति गानों के साथ निकली तिरंगा यात्रा से नगर आज देश भक्ति में डूब गया, कई चौराहों पर लोगों द्वारा छात्र/छात्राओं को पीने के लिए पानी व बिस्किट बांटी गयी, सिसवा युवा संगठन द्वारा तिरंगा यात्रा का यह 5वां वर्ष है, पिछले साल कोरोना काल होने के कारण तिरंगा यात्रा नही निकल सकी थी।
इस दौरान धीरज तिवारी, नवीन तिवारी, रितेश सोनी, नवीन मद्धेशिया, विवेक मद्धेशिया, अभिषेक सोनी सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वही सुरक्षा को लेकर सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी अनघ कुमार मय पुलिस बल के तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद रहे।