निचलौल-महराजगंज। स्थानीय राजा रत्नसेन स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 3 से 6 फ़रवरी तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय नव चेतना गायत्री महायज्ञ एव संस्कार महोत्सव की सभी तैयारी पुरी कर ली गयी हैं। शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा।
यह जानकारी गायत्री परिवार निचलौल के प्रमुख सदस्य रामनिवास पाण्डेय व हिमांशु गुप्ता ने दी हैं। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को प्रातः 8 बजे से भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 4 फरवरी को संगीतमय प्रवचन के साथ यज्ञ एवं हवन होगा, जो 6 फरवरी तक चलेगा। महायज्ञ में विभिन्न प्रकार के संस्कार जैसे पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, उपनयन संस्कार ,विवाह संस्कार भी आयोजित होगा।
इसी के निमित्त गुरुवार को नगर आमंत्रण एवं स्वच्छता जागरुकता यात्रा निकाल कर गायत्री परिवार के सदस्यों ने लोगों को आमंत्रित किया।
इस दौरान मंगरु प्रसाद, जितेन्द्र श्रीवास्तव, सचिन पाण्डेय, शिवनाथ मद्धेशिया, शम्भूलाल वर्मा, संतोष सिंह, गिरिजेश अग्रवाल, गोरख अग्रहरी, श्रवण कलकतिया, आलोक कलकतिया, अनिल वर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता, मयंक जायसवाल व नितीश गुप्ता आदि मौजूद रहें।