
वाल्मीकिनगर। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या अवसर पर भारत नेपाल सीमा के बेलवा घाट परिसर में अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 102 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नेपाल के धर्मपाल संत गुरु वशिष्ठ जी महाराज, लोकप्रिय कलाकार डी. आनंद, एम.डी संगीत आनंद, राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, विशिष्ट अतिथि चितवन नेपाल के समाजसेवी गणेश भट्टराई, थारू कला संस्कृति एवं प्रशिक्षण संस्थान के सचिव होमलाल प्रसाद, संत रामानंद स्वामी, जिमरी नौतनवा के मुखिया खुबलाल बडघरिया, आचार्य पंडित उदयभानु चतुर्वेदी, शिक्षक डॉक्टर दीपक नाथ , विजय कुमार झा,रिशु गुप्ता, पूर्वा होटल के प्रबंधक राजन सोनी, एवम् थरुहट की सेवा निवृत शिक्षिका दमयंती देवी, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
मुख्य अतिथि धर्मपाल गुरु वशिष्ठ ने कहा कि संगम तट पर महा आरती का आयोजन विश्व शांति के निमित्त वर्ष 2014 से जारी है। ताम्रभद्र, सोनभद्र और नारायणी गंडकी का यही मिलन स्थल है। इस नदी में साक्षात विष्णु भगवान के रूप शालिग्राम देवता पाए जाते हैं। जिसकी पूजा करने से मानव सुखी बन जाता है।
विशिष्ट अतिथि गणेश भट्टराई ने बुद्ध पूर्णिमा की महिमा से भक्तों को रूबरू कराया। सचिव होमलाल प्रसाद ने थारू स्वर्ण जयंती समारोह हरनाटांड कार्यक्रम में भक्तों को आमंत्रित किया। धर्मपाल वशिष्ठ जी महाराज ने कहा कि 18 मई की सुबह वशिष्ठ डेयरी उद्योग नेपाल एवम् स्वरांजलि सेवा संस्थान के सहयोग से विशेष चलंत दरिद्र नारायण भोज का आयोजन इंडो नेपाल बॉर्डर पर किया जाएगा।भारत नेपाल के उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने नारायणी गंडकी माता की जय घोष करके विश्व शांति की कामना की। देर रात तक भक्ति गंगा बहती रही।
उपस्थित सभी भक्तों ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा का संकल्प लिया। पूर्वा होटल व फैमिली रेस्टुरेंट द्वारा महा फसाद का इंतजाम किया गया। लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुमन सिंह के सौजन्य से अंगवस्त्रम द्वारा आगत अतिथि गण सम्मानित किए गए। गायक संगीत आनंद,गायिका आशा साहू, कोषाध्यक व गायक शिवचंद्र शर्मा,गीता कुमारी, गायक संगीत शर्मा , चांदनी कुमारी, और खूबलाल बडघडिया के मधुर भजनों पर देर तक श्रोता गण भक्ति सागर में डुबकी लगाते रहे । विशिष्ट प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किए गए। जिसमे रिशु गुप्ता, नागेंद्र प्रसाद,शिक्षिका गायत्री राय, थरुहट के कैमरामैन शुभम नीरज,आनंद पटवारी, दमयंती देवी तथा आशा साहू के नाम उल्लेखनीय है।मंच संचालन डी.आनंद ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन होमलाल प्रसाद ने किया।
नेपाल से आए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का सम्मान भारत के भक्तों ने पारंपरिक तरीके से संयूक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में समय समय समय पर अंतरराष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान को सहयोग प्रदान करने हेतु वाल्मीकि नगर के माननीय सांसद सुनील कुमार एवं स्थानीय विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह की प्रशंसा की गई।