July 4, 2025
TV एक्ट्रेस को आतंकियों ने गोली मारी

TV actress shot by terrorists

बडग़ाम। कश्मीर के बडग़ाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक टीवी एक्ट्रेस और उसके भतीजे को आतंकियों ने गोली मार दी। जब हमला हुआ तब एक्ट्रेस अमरीन अपने घर के बाहर 10 साल के भतीजे के साथ खड़ी थीं, तभी अचानक आए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अभिनेत्री अमरीन और उनके 10 वर्षीय भतीजे पर हिशरू चदूरा में उनके आवास के बाहर गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां अमरीन ने दम तोड़ दिया। जबकि दस साल के भतीजे के हाथ पर गोली लगी है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना करीब शाम को 7:55 बजे की बताई जा रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया, आतंकवादियों ने एक महिला अमरीन भट निवासी हुशरू चदूरा पर उनके घर पर गोलीबारी की। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका 10 वर्षीय भतीजा जो भी था घर पर उनके हाथ में गोली लगी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!