February 4, 2025
कलयुगी मां ने चंद पैसों की खातिर 13 साल की मासूम से करवाया गंदा काम

Kaliyugi mother got 13 year old innocent done dirty work for the sake of some money

इरोड। तमिलनाडु के इरोड शहर स्थित एक प्राइवेट फर्टिलिटी हॉस्पिटल में 13 साल की लड़की को एक बार नहीं बल्कि आठ बार अंडाणु दान (एग डोनेशन) करने के लिए मजबूर किया गया। मासूम लड़की को ऐसा करने पर मजबूर करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पकड़ में आए तीनों आरोपियों में 2 महिला शामिल हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से एक महिला, उस लड़की की मां है।

जानकारी के अनुसार लड़की की मां इंदिरानी प्राइवेट हॉस्पिटल सुधा अस्पताल के लिए दलाल का काम करती थी। पुलिस का कहना है कि 40 साल की इंदरानी पैसे के बदले अपनी बेटी को जबरदस्ती अंडाणु (डिंब) दान के लिए हॉस्पिटल ले गई थी। इस दरम्यान इंदिरानी का प्रेमी सैयद अली और एक दूसरी महिला भी हॉस्पिटल में मौजूद थे।

खबर के मुताबिक अस्पताल ने अंडाणु दान के लिए आरोपी को कुल 25 हजार रुपये का भुगतान भी किया था। पुलिस का कहना है कि पीडि़त लड़की अपनी मां के अत्याचार से परेशान हो उठी थी। इसी बीच मई महीने में वह सेलम स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गई और उसे अपनी आपबीती सुनाई। लड़की की बात सुनकर रिश्तेदार हैरान रह गए। इसके बाद परिजनों ने इरोड दक्षिण पुलिस में इंदिरानी और दो अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीडि़त लड़की को पुलिस ने शहर के सरकरी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस आरोपियों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!