October 13, 2025
Gorakhpur News - स्वयंसेवक अंकुर कुमार मिश्रा रा0से0यो0 वर्ष 2022-23 के नेशनल NSS अवॉर्ड के लिए चयनित

Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेंट एंड्रयूज कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अंकुर कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय सेवा योजना वर्ष 2022-23 के नेशनल NSS अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है।
प्रमुख सचिव महोदय की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समिति द्वारा अंकुर कुमार मिश्रा के नाम की अनुशंसा की गई थी। चयन उपरान्त भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा इनके नाम की घोषणा की गई है।

आगामी 29 सितम्बर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में अंकुर कुमार मिश्रा को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके पूर्व अंकुर मिश्रा का चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव 2024 के लिए भी हुआ था।

Gorakhpur News - स्वयंसेवक अंकुर कुमार मिश्रा रा0से0यो0 वर्ष 2022-23 के नेशनल NSS अवॉर्ड के लिए चयनित

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0 डोमिनिक राजकुमार ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि विश्वविद्यालय तथा प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना हमेशा से उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पाती रही है। यह उपलब्धि यहां के कार्यक्रम अधिकारियों तथा स्वयंसेवकों के मेहनत व लगन का परिणाम है।

उन्होंने स्वयंसेवक अंकुर कुमार मिश्रा के साथ भूतपूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर जे0 के0 पांडेय, प्रोफेसर तनवीर आलम, डॉ0 अर्चना श्रीवास्तव, डॉ0 जे पी0 यादव, वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, प्रोफेसर ई0 सी0 दास, डॉ0 रोहित श्रीवास्तव तथा डॉ0 नीतू श्रीवास्तव को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके द्वारा किए प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!