

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संरक्षिका शकुंतला पाल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान की धुन पर परेड कर तिरंगे को सलामी दी।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, ‘मेरा देश मेरा मुल्क’, ‘देश रंगीला’, ‘माँ तेरी चुनरिया लहराई8 और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसे देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक एन.बी. पाल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी के तीन साल बाद हमें अपना संविधान मिला, जिससे हमारा भारत एक सशक्त गणतंत्र बना।
प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए इस दिन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था, तभी से यह दिन राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर संजय सिंह, शिवशंकर शर्मा, प्रदीप सिंह, दीप्ती मेहता, आलोक त्रिपाठी, भुवनेश्वरी तिवारी, भारती, प्रतिभा, अर्चना, नीतू, उमेश यादव, अफजल खान, अमित और सुखारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।






