August 1, 2026
Gorakhpur News - सेंट एंड्रयूज कॉलेज में B.A., B.Sc., B.com व B.B.A. प्रथम वर्ष की द्वितीय सूची एवं LL.B. प्रथम वर्ष की तृतीय सूची का प्रवेश 3 अगस्त से

गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेंट एंड्रयूज कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक की द्वितीय सूची एवं विधि प्रथम वर्ष की तृतीय सूची की प्रवेश प्रक्रिया की तिथियां घोषित कर दी हैं।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, बी.ए., बी.एससी. (जीव विज्ञान एवं गणित वर्ग), बी.कॉम एवं बी.बी.ए. (लॉजिस्टिक्स) प्रथम वर्ष की द्वितीय प्रवेश सूची के आधार पर प्रवेश 3 एवं 5 अगस्त 2026 को संबंधित विभागों में कराया जाएगा।
वहीं, एलएल.बी. (विधि) प्रथम वर्ष की तृतीय प्रवेश सूची के आधार पर प्रवेश 3 अगस्त 2026 को होगा।
प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संबंधित विभागों में संपन्न होगी।
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि प्रवेश सूची कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.standrewscollege.edu.in तथा कॉलेज के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!