गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रिंसिपल कप टेबल टेनिस प्रतियोगिता (पुरुष/महिला वर्ग) का आयोजन किया जा रहा है।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर सुशील कुमार राय ने बताया कि आज हुऐ मैच में पुरूष-वर्ग के पुल-सी से तुषार सिंह बी0ए0 प्रथम वर्ष ने शिवम मद्धेशिया बी0काम0 प्रथम वर्ष को तीन सेटों 10-2, 10-4 एवं 10-10 के कड़े मुकाबले में पराजित कर सेमीफाइल में प्रवेश किया।
पुल-डी से नकुल शाही बी0एस0सी0 तृतीय वर्ष ने अपने प्रतिद्वंद्वी अनस बी0एस0सी तृतीय वर्ष को 10-8 एवं 10-3 से हराकर सेमीफाइल में प्रवेश किया। कल बुधवार को पुल-ए, बी, सी, डी के विजयी खिलाड़ियों के बीच मैच खेला जायेगा। इसमें से जो खिलाड़ी जीतेगा वह फाइल में प्रवेश करेगा।
महिला-वर्ग में पुल-सी से साक्षी सिंह बी0एस0सी0 तृतीय वर्ष ने तन्नु यादव बीएड0 द्वितीय वर्ष को 10-6 एवं 10-8 से तथा पुल- डी से जान्हवी चैरसिया बी0ए0 तृतीय वर्ष ने प्रेरणा बरनवाल बी0एड0 प्रथम वर्ष को 10-3 एवं 10-7 से हराकर सेमीफाइल में प्रवेश किया।
महिला-वर्ग के चारों पुल ए, बी, सी, डी से चार खिलाड़ी कल सेमीफाइनल मैच खेलेंगी। इनमें से दो विजयी प्रतिभागी फाइल मैच के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
आज का मैच शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जेवियर मारिया राज के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॅा0 जिलाजीत चैधरी सहित काॅलेज के अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।



