महराजगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय महराजगंज में आज उद्योग व्यापार बन्धु की बैठक पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में सम्पन्न हुई, बैठक में व्यापारियों ने अपने समस्याओं से अवगत कराया।
बैठक में उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल ने नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के रेहड़ी, पटरी वाले छोटे व्यापारियों के लिए चयनित गलत स्थायी स्थान के बजाय नगर के प्रभावशाली लोगों द्वारा जो भी अवैध कब्जे लम्बे समय से किये गए है उनको मुक्त करा कर इन जमीनों पर पटरी, रेहड़ी वालो को व्यापार करने के लिए उपलब्ध करने की मांग पुलिस अधीक्षक से किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान, अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी श्री मौर्या जी एवं टी आई महराजगंज ने भी सभी के समस्याओं को सुना।
इस दौरान प्रदेश संयुक्त महामंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल, काशीनाथ वर्मा, सुधाकर पटेल, मनोज राणा, जिलाध्यक्ष आई टी मंच व्यापार मंडल योगेश जायसवाल सहित अन्य व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।