February 23, 2025
धर्मेंद्र सिंह को विधान परिषद का निर्विरोध सदस्य निर्वाचित होने पर कराया गया पूजा और हवन

बउरहवा बाबा मंदिर पर सिसवा भाजपा इकाई द्धारा पूजा और हवन कराया गया

सिसवा बाजार-महराजगंज। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को विधान परिषद का निर्विरोध सदस्य निर्वाचित होने पर सिसवा बाजार स्थित बउरहवा बाबा मंदिर पर सिसवा भाजपा इकाई द्धारा पूजा और हवन कराया गया, जिसमे प्रमुख रूप से अमित अंजन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में हवन पूजन एवं मिष्ठान का प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में अमित अंजन द्धारा धर्मेंद्र सिंह को एमएलसी चुने जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया उनके द्धारा कहा गया कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं के दिलों पर राज करने वाले व्यक्ति को विधान परिषद भेजा है। हम सभी इस उपलब्धि के लिए आज सावन के पवित्र माह में ईश्वर का धन्यवाद करते है। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मनाथ खरवार अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कनौजिया, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री, मुन्ना गोंड, जिला महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा, रामेश्वर जयसवाल, मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष राजेश वैश्य, मनीष शर्मा संयोजक स्थानीय निकाय, संदीप पासवान अनुसूचित मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, श्याम देव साहनी जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, भाजपा नेता विश्वजीत चौबे, शेषमणि, नवीन सिंह, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे । पुरोहित सतीश त्रिपाठी व साथियों ने मन्दिर में विधिवत पूजन व अनुष्ठान संपन्न करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!