सिसवा बाजार-महराजगंज। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज अभिमंत्रित सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति नारों के साथ नगर में घूम रहे थे।
भारत इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में हर तरफ भारतीय शान तिरंगा लहराया जा रहा है, तिरंगा रैली निकाली जा रही है, इसी क्रम में आज सिसवा नगर में समाजसेवी व नेता अभिमंत्रित सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बीजापार से निकाली गयी तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में भारतीय शान तिरंगा लिए और देश भक्ति नारे लगाते चल रहे थे।
यह तिरंगा यात्रा बीजापार से शुरू होकर चीनी मिल रोड़, पुलिस चौकी होते हुए नगर में पहुंची, समाचार लिखे जाने तक नगर के मुख्य सड़कों पर यह यात्रा निकली हुई थी।