March 15, 2025
सिसवा में शैलेष सुल्तानिया के नेतृत्व में सपा का चला सदस्यता अभियान, सपा के निवर्तमान सचिव महेंद्र चौहान रहे मुख्य अतिथि

सिसवा बाजार-महाराजगंज| समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आज सिसवा नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 देवी नगर खेसारी पकड़ियहवा में आज शैलेष सुल्तानिया के नेतृत्व में वृहद सदस्यता अभियान चलाया गया|

आज के सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि महाराजगंज प्रभारी व समाजवादी पार्टी के लिए निवर्तमान प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान रहे|
आज के सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों ने समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण किया|

इस दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन, मुक्खु प्रसाद, विजय यादव, सत्य पाल यादव, विजय जायसवाल, सूरज यादव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा ईश्वर यादव, सद्दाम हुसैन, जरीब आलम, सदरे आलम, वशिष्ट यादव, नदीम अहमद, दीपक जायसवाल, ख़ुशबुद्दीन, लालमन गौड़ सहित तमाम सपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!