July 4, 2025
स्व० राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मु0 रिजवान ने मरीजों में बांटा फल

सिसवा बाजार-महराजगंज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की जयंती युवा कांग्रेस महराजगंज जिलाध्यक्ष मुहम्मद रिजवान द्वारा प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसव बाजार पर मरीजों में फल बाट कर मनाया गया।

इस अवसर पर मु. रिज़वान ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी काफी दूरदर्शी सोच के प्रधानमंत्री थे, उन्होंने आधुनिक भारत की आधारशिला रख्खी उनके ही कार्यकाल में भारत ने कंप्यूटर व ATM मसीन के सपने को पूर्ण किया। उन्होंने पंचायतीराज की स्थापना किया जिससे भारत की आधार जो पंचायते थी उन्हें अधिकार मिला व गांव की गरीब जनता उससे लाभान्वित हुई।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आंनद कन्नौजिया, मोसहिद, सोनू, अहमद रजा, लालू, सदरेआलम, गोलू, समसेर रहमल, सहित युवा कांग्रेस के कई साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!