
सिसवा बाजार-महराजगंज। उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल जनपद महराजगंज की आज श्रीराम जानकी मंदिन धर्मशाला में आयोजित जिलाकार्यसमिति की बैठक जहां सभी नगर व्यापार मंडल की कमेटीयो ने अपने अपने समस्याओं व सुझावों से जिला कमेटी को अवगत कराया। वही नये पदाधिकारियों को मनोनित भी किया गया।
बैठक में सभासद प्रतिनिधि जितेन्द्र वर्मा को युवा व्यापार मंडल सिसवा के नगर अध्यक्ष, प्रमोद मद्धेशिया को नगर महामन्त्री व संजीव सोनी जी को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।