
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के घोषीपुरवा में एक युवती ने एक महीने की मासूम बच्ची को घर के बाहर चबूतरे पर पटक कर मार-डाला। शाहपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला दूध मूही बच्ची की चचेरी बहन है। शाहपुर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 458/22 धारा 302 323 504 506 भादवी पंजीकृत किया गया था।
शाहपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने अपराध पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि दूध मुही बच्ची की हत्या की घटना प्राप्त होते ही एसएसपी ने घटना में लिप्त चचेरी बहनों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था जिसके अनुपालन में मुकामी पुलिस तत्परता के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
बताते चलें कि शुक्रवार को शाहपुर के मीकू की 20 वर्षीय पुत्री का विवाद चचेरे भाई की पत्नी से चल रहा था। चाची-भतीजी से विवाद हुआ और भतीजी ने चाची की गोद से एक महीने की बच्ची को छीन लिया और मकान के बाहर सड़क पर पटक दिया। मासूम बच्ची को गंभीर चोट आई। परिवार जन उसे लेकर निजी अस्पताल गए जहाँ गंभीर हालात देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफऱ कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।