
सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा नगर में 7 अक्टूबर को निकली मां दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा के दौरान समाजसेवी व युवा सपा नेता शैलेश सुल्तानिया व पिंकी सुल्तानिया द्वारा दुर्गा पूजा समितियों के साथ ही अखाड़ों को मां दुर्गा की प्रतिमा देकर व चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
बताते चले सिसवा नगर व आसपास की लगभग 3 दर्जन से ज्यादा मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा 7 अक्टूबर को निकली थी, हर साल की तरह इस साल भी समाजसेवी व सपा के युवा नेता शैलेश सुल्तानिया व पिंकी सुल्तानिया ने सभी समितियों व अखाड़ों को मां दुर्गा की प्रतिमा देकर व चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान शैलेश सुल्तानिया, पिंकी सुल्तानिया, मनोज सुल्तानियां, आशिष सुल्तानियां, कृष्णा सुल्तानियां, आदर्श अग्रवाल, रामलचन, सुदामा, एनुलहक, इश्वर यादव, सुरेन्द्र गिरी, प्रमोद यादव, लालमन गौंड़, राधेश्याम जायसवाल, बबलू जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।